मुगलों के समय से आज तक चिकन कोरमा एक विशेष भोजन माना जाता है| अगर आप भी चिकन खाने के शौक़ीन हैं तो क्यों ना आज घर में Chicken Korma Recipe को पढ़ कर चिकन कोरमा बनाना सीखे?
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि चिकन कोरमा एक तरह का शाही भोजन है जो की भारत में बहुत समय से बनता आ रहा है| पहले के समय में जिन लोगो को चिकन कोरमा खाने का मन करता था उन्हें होटल जाना पड़ता था.
शायद आपने भी आज से पहले चिकन कोरमा को अपने घर से बाहर कही किसी होटल, शादी या किसी और फंक्शन में ही खाया होगा| चिकन कोरमा रेसिपी मालुम ना होने की वजह से अगर कभी आपका मन भी करे खाने का तो आपको इंतज़ार करना पड़ता होगा.
आज के बाद आपको ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, अब आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, तो चलिए पढ़ते है चिकन कोरमा हिंदी में जिसे फॉलो कर के आप सिर्फ 30 मिनट में स्वादिष्ट Chicken korma घर पर बना सको.
इसे भी पढ़े- (वेज डिश)⇓
Contents
Mughlai Chicken Korma Recipe in Hindi
दोस्तों जैसा की मैंने आपको ऊपर भी बताया कि चिकन की यह डिश मुगलों के समय से आज तक बहुत चर्चित है और सिर्फ यही एक वजह है जो आज तक इस डिश को भारत और पाकिस्तान दोनों जगह के लोग खाना बहुत पसंद करते हैं.
इतना ही नहीं वेजिटेरियन लोगो ने तो chicken korma recipe के बारे में इतना सुन लिया और इतना जानने के बाद सब्जियों का भी कोरमा बनाना शुरू कर दिया है.
तो चलिए अब हम जान लेते हैं की Indian Chicken Korma Recipe in Hindi (चिकन कोरमा कैसे बनाएं) क्या है और चिकन कोरमा रेसिपी का आसान तरीका क्या है?
Best Chicken Korma Recipe in Hindi – चिकन कोरमा रेसिपी हिन्दी में
दोस्तों मेरी इस चिकन कोरमा हिंदी रेसिपी को फॉलो करने के लिए आपको कुछ सामग्री की ज़रुरत पड़ेगी, तो चलिए जानते हैं की इसको बनाने के लिए हमे क्या-क्या चाहिए|
आवश्यक सामग्री – Ingredient for Shahi Chicken Korma in Hindi
- 400 ग्राम चिकन
- 1 चम्मच निम्बू का रस
- ½ चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 2-3 चम्मच तेल या घी
- 1 मध्यम आकार का प्याज (कटा हुआ)
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 150 ML दही
- 4 इलाइची के बीज
- 3 लौंग
- 2 हरी मिर्च
- 2 मध्यम आकार की दालचीनी लकड़ी
- 1 तेजपत्ता
- ½ चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
Note – दोस्तों अगर आप बिलकुल बजार में जैसा chicken korma दीखता है वैसे रंग का चिकन कोरमा बनाना चाहते हैं तो आप फ़ूड कलर या फिर कश्मीरी मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Tips –
- चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े ले|
- चिकन बिलकुल फ्रेश ले|
- खरे मसाले ही डाले|
- प्याज बिलकुल पतले-पतले काटे|
- धनिया सिर्फ गार्निशिंग के लिए ज़रूरी है|
चलिए अब हम जान लेते हैं की चिकन कोरमा बनाने का तरीका क्या है| जिससे आप घर बैठे ही स्वादिष्ट कोरमा बना पाओं ओर सभी के साथ मिल बाटकर खा सको.
How To Make Chicken Korma at Home in Hindi – चिकन कोरमा बनाने की विधि
अगर आपको Chicken Korma Recipe Easy तरीका जानना है तो लेख अंत तक पढ़े 🙂
- चिकन के टुकडो को अच्छे से साफ़ कर लीजिये|
- एक कटोरे (bowl) में एक ग्लास पानी और एक चुटकी नमक डाल के उसमे चिकन के पीस डाल के 2 घंटे के लिए छोर दे|
- तब तक आप प्याज को भूरा होने तक भुन ले|
- भुने हुए प्याज़ को और दही को आप मिक्सी में डाल के पीस ले|
- एक कटोरी में दही ले, उसमे सभी पाउडर वाले मसाले मिला के छोर दे|
इतना करने के बाद आप को सिर्फ कुछ समय लगेगा अपने पसंदीदा भोजन को बनाने में|
- एक पैन में घी ले उसे गरम होने दे|
- उसमे आप सभी खरे मसाले डाल दीजिये और उसको भूनिए|
- उसमे आप दही और प्याज़ का पेस्ट मिला दीजिये|
- और उसे 5 मिनट तक भूनिए|
- 5 मिनट के बाद आप उसमे उस दही को मिला दीजिये जिसमे सरे पाउडर वाले मसाले मिलाये थे|
- उसको भी 5 मिनट तक भुन लीजिये उसके बाद अपने अंदाज़ अनुसार पानी मिला दीजिये|
- पानी में एक उवाल आते ही चिकन के पीस मिला दीजिये, और ढक्कन लगा दीजिये|
- सिटी आते ही आप गैस बंद कर दीजिये, और कुकर खुलने के बाद आप उसमे धनिया के पत्ते मिला दीजिये|
- आपका “chicken korma” त्यार है|
दोस्तों आप जब चाहे तब इसे अपने घर पर आये ख़ास मेहमानों को भी बना कर सर्वे कर सकते हैं या फिर आप वीकेंड पर भी अपने घर में चिकन कोरमा रेसिपी को फॉलो कर के बनाके अपने परिवार के साथ बैठ के खा सकते हैं.
ध्यान रहे दोस्तों – अगर आप चिकन कोरमा को कुकर में बना रहे हैं तो आपको सिर्फ एक सिटी देनी है क्यूंकि चिकन सॉफ्ट मीट होता हाउ वो आसानी से और ज़ल्दी पक जाता है और अगर आप इसे कराही या पैन में बना रहे है तो चिकन को 20-25 मिनट तक पकाए|
दोस्तों मेरा ये “Chicken Korma Recipe” का यह लेख अब यही पर समाप्त हो रहा है| आशा है की इस आर्टिकल में आपने अच्छे से सिख लिया होगा की चिकन कोरमा कैसे बनाया जाता है| आप चाहे तो Chicken Korma Recipe YouTube से देख कर भी बनाना सिख सकते हैं.
अगर आप इस Hindi Chicken Korma Recipe को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो आप वो भी बहुत आसानी से कर सकते हैं.
चलिए मै आपको उसका तरीका भी बता देती हूँ -नीचे कुछ सोशल साईट जैसे फेसबुक, व्हाट्सअप, गूगल+ इत्यादि के sign (चिन्ह) बने हैं, आप उस पर भी क्लिक कर के इस लेख को शेयर कर सकते हैं.
ज़रूर देखे – चिकन की कुछ रेसिपीज⇓
- सिर्फ 45 मिनट में स्वादिष्ट कढ़ाई चिकन बनाना सीखे
- चिकन टिक्का बनाने की आसान विधि
- चिकन बिरयानी रेसिपी इन हिन्दी
- Spicy Chicken Curry Recipe in Hindi
- दही चिकन बनाने की विधि
प्रिय फ़ूड लवर, अगर आपको इस आर्टिकल से मेरी इस साईट से जुड़ी किसी तरह की कोई भी समस्या है तो आप कमेंट कर के मुझ से अपना सवाल बेझिजक पूछ सकते हैं.
इस आर्टिकल को विजिट करने और अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद| दुबारा विजिट ज़रूर करे|
दोस्तों अगर आपने MyHindiRecipe.com में कुछ सर्च किया है और उस खाने की रेसिपी अगर आपको नहीं मिली है तो आप कमेंट कर के मुझे बता सकते हैं| मै ज़ल्द ही उसको अपडेट करने की कोशिश करुँगी. “Chicken Korma Recipe in Hindi”